छत्तीसगढ़

रायपुर में लॉन्च हुई UNTO की स्मार्ट राइड शेयरिंग सेवा, 75% तक सस्ता होगा सफर

रायपुर, 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में UNTO (ऊंटो) ने अपना स्मार्ट राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो राइड शेयरिंग और स्मार्ट मोबिलिटी को नए स्तर पर ले जाएगा। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने इसका शुभारंभ किया।

तीन युवा उद्यमियों की पहल

इस स्मार्ट मोबिलिटी प्लेटफॉर्म को तीन युवा उद्यमियों रश्मि रंजन चालान, जगन्नाथ कुम्हार और राधाकांत दर्जी ने विकसित किया है। लॉन्च के दौरान रश्मि रंजन चालान ने बताया कि UNTO पारंपरिक कैब एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म से पूरी तरह अलग है और इसका उद्देश्य केवल शहरों में यात्रा सुविधा देना नहीं, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करना भी है।

75 प्रतिशत तक कम होगा यात्रा खर्च

UNTO की सबसे बड़ी खासियत इसका राइड स्प्लिट फीचर है। इसके जरिए एक ही रूट पर यात्रा करने वाले यात्री किराया साझा कर सकेंगे, जिससे यात्रा लागत में 75 प्रतिशत तक की बचत संभव होगी।

एक ही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को बाइक, ऑटो, कैब, प्रीमियम और लग्जरी कारों के विकल्प मिलेंगे। साथ ही वे अपनी पसंद का ड्राइवर और राइड भी चुन सकेंगे।

आम लोग भी बन सकेंगे राइडर

UNTO पर कोई भी व्यक्ति आसान रजिस्ट्रेशन के बाद स्वयं भी राइडर बन सकता है और अपनी निजी गाड़ी के जरिए अतिरिक्त आय अर्जित कर सकता है।

ड्राइवरों से नहीं लिया जाएगा कमीशन

कंपनी ने ड्राइवरों के लिए पारंपरिक कमीशन मॉडल की बजाय सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल अपनाया है। इसके तहत ड्राइवरों को अपनी कमाई का हिस्सा कंपनी को नहीं देना होगा। वे स्वयं अपना किराया तय कर सकेंगे और अपनी राइड पहले से शेड्यूल भी कर पाएंगे।

खाली लौटने वाली गाड़ियों की समस्या होगी खत्म

UNTO का उद्देश्य उन गाड़ियों की समस्या का समाधान करना भी है, जो बिलासपुर, रायगढ़ या अन्य शहरों से रायपुर आने के बाद खाली लौटती हैं। अब ड्राइवर अपनी वापसी की यात्रा पहले से ऐप पर शेड्यूल कर सकेंगे और यात्री उसी रूट की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। इससे ड्राइवरों की आय बढ़ेगी और यात्रियों का खर्च कम होगा।

सुरक्षित और डिजिटल राइड शेयरिंग

अब तक लोग यात्रा साझा करने के लिए अलग-अलग सोशल मीडिया या मैसेजिंग ग्रुप्स पर निर्भर रहते थे। UNTO ने बुकिंग, चैट और शेड्यूलिंग जैसी सभी सुविधाओं को एक ही सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है।

ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने का दावा

कंपनी का दावा है कि कारपूलिंग और राइड शेयरिंग को बढ़ावा देकर यह प्लेटफॉर्म सड़क पर वाहनों की संख्या, ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगा। साथ ही ईंधन की बचत के जरिए सस्टेनेबल मोबिलिटी को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button