छत्तीसगढ़

सक्ती जिले ने पीएम आवास निर्माण में रचा इतिहास

30 हजार मकान बनाकर हासिल किया तीसरा स्थान

रायपुर, 8 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नवगठित सक्ती जिला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2024-25 में 30,512 आवासों का निर्माण पूर्ण किया है। इस उपलब्धि के साथ सक्ती जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

वर्ष 2016 से 2023 तक जिले में 44,319 आवासों का निर्माण हुआ, जो 95 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है। जिला गठन के बाद से ही आवास निर्माण की गति में तेजी आई है अब तक कुल 74,831 आवासों का कार्य पूर्ण हो चुका है।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और ग्रामीणों के सहयोग का परिणाम है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य सिर्फ मकान बनाना नहीं, बल्कि हर ग्रामीण परिवार को सम्मानजनक जीवन देना है।

सक्ति जिले की यह सफलता शासन की योजनाओं को पात्र परिवारों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल आवास निर्माण की दृष्टि से, बल्कि ग्रामीण विकास और जीवन स्तर सुधार की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button