‘थप्पड़’ की विरासत को आगे बढ़ा रही है ‘अस्सी’ : तापसी पन्नू

मुंबई, 27 फरवरी 2026। सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली तापसी पन्नू एक बार फिर चर्चा में हैं। घरेलू हिंसा पर आधारित अपनी चर्चित फिल्म थप्पड़ के छह साल बाद वह निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ नई फिल्म अस्सी लेकर आई हैं।
तापसी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए फैंस से फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “थप्पड़ से अस्सी तक… ”, जिससे साफ है कि वह इस फिल्म को अपनी पिछली सामाजिक विरासत से जोड़कर देख रही हैं।
“यह फिल्म आपको अनकंफर्टेबल कर सकती है”
वीडियो में तापसी ने कहा कि कुछ फिल्में मनोरंजन करती हैं, कुछ किरदारों के लिए सराही जाती हैं, लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जिनके लिए दर्शक कहते हैं— “यह फिल्म करने के लिए आपका शुक्रिया।” उन्होंने याद दिलाया कि ‘थप्पड़’ भी ऐसी ही फिल्म थी, जिसने लोगों को असहज किया, गुस्सा दिलाया, लेकिन सोचने पर मजबूर किया।
तापसी ने कहा कि ‘अस्सी’ को भी दर्शकों और समीक्षकों से भावनात्मक और गहरे रिव्यू मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस फिल्म को एक मौका दें, क्योंकि यह फिल्म “थोड़ा अनकंफर्टेबल कर सकती है, लेकिन याद जरूर रहेगी।”
अनुभव सिन्हा संग तीसरा प्रोजेक्ट
‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ के बाद ‘अस्सी’ तापसी और अनुभव सिन्हा की साथ में तीसरी फिल्म है। दोनों की जोड़ी पहले भी सामाजिक और संवेदनशील विषयों को प्रभावी ढंग से पर्दे पर ला चुकी है।
सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना
रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक ‘अस्सी’ को “बेचैन कर देने वाली हकीकत” और “मस्ट वॉच” बता रहे हैं। वहीं क्रिटिक्स भी फिल्म की इमोशनल गहराई और तापसी की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं।
‘थप्पड़’ से शुरू हुई बहस को आगे बढ़ाते हुए ‘अस्सी’ एक बार फिर समाज के संवेदनशील मुद्दे पर दर्शकों को सोचने के लिए मजबूर कर रही है। तापसी पन्नू ने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि असरदार सिनेमा की मजबूत आवाज हैं।
View this post on Instagram



