मनोरंजन

हनुमान जयंती पर ‘पेड्डी’ का नया पोस्टर, राम चरण के दमदार लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

मुंबई, 2 अप्रैल 2026। हनुमान जयंती के खास मौके पर मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी का नया पोस्टर जारी कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। इस पोस्टर में राम चरण एक दमदार पहलवान अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है।

पोस्टर में राम चरण हाथ में मुद्गल थामे नजर आते हैं, जो उनके किरदार की ताकत और रौब को साफ दिखाता है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं भी दीं और शक्ति, भक्ति व सकारात्मकता का संदेश दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PEDDI (@peddimovie)

गानों और कंटेंट से पहले ही बना माहौल
जैसे-जैसे फिल्म का नया कंटेंट सामने आ रहा है, ‘पेड्डी’ साल की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बनती जा रही है। चाहे “चिकिरी चिकिरी” और “रई रई रा रा” जैसे गाने हों या फिर इसके पोस्टर्स, हर चीज़ ने लोगों को एक अलग ही लेवल पर फिल्म की दुनिया से जोड़ा है। ये पूरी तरह से कंटेंट की कामयाबी है, जिसमें कोई दिखावा नहीं है।

फिल्म का पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज़ होते ही छा गया था। ए.आर. रहमान के सिग्नेचर म्यूजिक और इसके फ्रेश वाइब को लोगों ने खूब पसंद किया। यह गाना देखते ही देखते हर किसी की जुबान पर चढ़ गया और अब तक सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज़्यादा व्यूज पार कर चुका है, जो फिल्म के म्यूजिक को लेकर बढ़ती दीवानगी को साफ दिखाता है।

उसी रफ्तार को बरकरार रखते हुए मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘रई रई रा रा’ रिलीज किया। यह एक हाई-एनर्जी ट्रैक है जिसने इंटरनेट पर आते ही सबका ध्यान खींच लिया। इस गाने को यूट्यूब पर पहले ही 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिससे फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित ‘पेड्डी’ में राम चरण लीड रोल में हैं। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारू के बैनर वृद्धि सिनेमाज और लीडिंग प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button