शकुंतला फाउंडेशन ने समाजसेवियों को सम्मानित किया, दिव्यांग छात्र की शिक्षा का जिम्मा लिया

रायपुर, 20 अप्रैल 2026। सामाजिक सरोकारों को समर्पित शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा वृंदावन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 151 लोगों को सम्मानित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली हस्तियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
दिव्यांग छात्र की शिक्षा का उठाया बीड़ा
समारोह की सबसे खास पहल रही दिव्यांग पिंटू राम साहू की शिक्षा की जिम्मेदारी लेना। फाउंडेशन ने उनके भविष्य को संवारने का संकल्प लेते हुए उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। इस पहल पर पिंटू राम साहू ने संस्था और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम की आयोजक एवं संस्थापिका श्रीमती स्मिता सिंह रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे। मंच पर कमलेश जैन, डॉ. रूपेंद्र, डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी, श्रीमती रेखा गुल्ला, श्रीमती शुभा निशा शुक्ला, डॉ. कविता कुंभज, दीपाक्षा जैन, मुस्कान खंडेलवाल और पीयूष जैन सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
प्रदेशभर की प्रतिभाओं को मिला मंच
समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. अजय पांडेय, विशाल मिश्रा, डॉ. सुजाता दास, एएसपी अर्चना झा, सुषमा बग्गा, हासी बनर्जी और विजयलक्ष्मी नायडू जैसे नाम शामिल रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिन्होंने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।
यह आयोजन न केवल समाजसेवियों के सम्मान का मंच बना, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए ठोस पहल का संदेश भी दे गया।



