CGBSE रिजल्ट 2026: 10वीं में तीन टॉपर, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा अव्वल

रायपुर, 29 अप्रैल 2026। Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही टॉपर्स की सूची भी घोषित कर दी गई है।
कक्षा 10वीं में इस बार तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। Sandhya, Parirani (दोनों Mahasamund से) और Anshul Sharma (Mungeli) ने 594 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं कक्षा 12वीं में Jigyasu Verma ने टॉप किया है। इस बार भी बेटियों का प्रदर्शन शानदार रहा है।
यहां देखें मेरिट लिस्ट:
10th Top 10 High School Merit List
12th Top 10 Higher School Merit List
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने ई-क्लिक के माध्यम से रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए छात्र cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। परिणाम स्क्रीन पर तुरंत उपलब्ध हो जाएगा।


