Uncategorized

बंगाल की जीत, सनातन की जीत: प्रफुल्ल विश्वकर्मा

रायपुर, 5 मई 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद राजधानी रायपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। एकात्म परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज, नाच-गाने और झाल-मुड़ी के साथ कार्यकर्ताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गईं और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

लौह एवं शिल्पकला बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने इस जीत को सिर्फ राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि “सनातन की जीत” करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने सनातन विरोधी राजनीति को नकारते हुए साफ संदेश दिया है कि तुष्टिकरण की राजनीति अब स्वीकार्य नहीं है।

विश्वकर्मा ने बताया कि वे संगठन के निर्देश पर पिछले तीन महीनों से पश्चिम बंगाल के आसनसोल क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत और समर्पण का ही नतीजा है कि क्षेत्र की सभी सीटों पर भाजपा को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है।

उन्होंने इस जनादेश के लिए पश्चिम बंगाल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत हर समर्पित कार्यकर्ता के परिश्रम का सम्मान है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ इस जीत का जश्न मनाया।

Related Articles

Back to top button