मनोरंजन

पेड्डी’ का काउंटडाउन शुरू, ट्रेलर रिलीज डेट आते ही बढ़ा फैंस का उत्साह

मुंबई, 12 मई 2026। Peddi को लेकर फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। ग्लोबल स्टार Ram Charan की बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर 18 मई को रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए राम चरण का नया दमदार पोस्टर भी जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही जबरदस्त हलचल मचा दी है। वहीं फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून को रखा गया है, जबकि 4 जून 2026 को यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्देशक Buchi Babu Sana के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले ही साल 2026 की सबसे चर्चित भारतीय फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म में Janhvi Kapoor, Jagapathi Babu, शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स द्वारा जारी हर पोस्टर, झलक और गाने ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ाया है।

ट्रेलर रिलीज की घोषणा के साथ सामने आए नए पोस्टर में राम चरण देहाती अंदाज में रेलवे ट्रैक पर चलते दिखाई दे रहे हैं। उनका रफ एंड रॉ लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म में राम चरण के ड्यूल ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा पहले से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जहां वह एक गांव के क्रिकेटर और दमदार पहलवान के किरदार में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PEDDI (@peddimovie)

फिल्म का म्यूजिक भी इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। ऑस्कर विजेता संगीतकार A. R. Rahman द्वारा तैयार पहला गाना “चिकिरी चिकिरी” 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। वहीं दूसरा गाना “राई राई रा रा” भी यूट्यूब पर 66 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दोनों गानों ने फिल्म के हाइप को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

फिल्म ने रिलीज से पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग खुलते ही फिल्म ने महज चार घंटों में $100K से ज्यादा की प्री-सेल्स हासिल कर ली, जिसे भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि ट्रेलर रिलीज से पहले हासिल हुई है।

हाल ही में फिल्ममेकर Sukumar ने भी पेड्डी के सेट्स का दौरा किया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के विजन और राम चरण की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। लगातार मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच अब ट्रेलर रिलीज को लेकर फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है।

Peddi का निर्माण वृद्धि सिनेमाज और मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि उत्तर भारत में फिल्म को Jio Studios रिलीज करेगा।

Related Articles

Back to top button