संविधान जागरूकता पर होगा विशेष व्याख्यान, रायपुर में जुटेंगे समाज के बुद्धिजीवी

“वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद ने समाज में संविधान संबंधी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में जून माह में संविधान विशेषज्ञ अधिवक्ता पंकज कुमार त्रिपाठी का विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के प्रबुद्धजन शामिल होंगे”
रायपुर, 12 मई 2026। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टिविटी ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक 10 मई को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा और महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने की।
बैठक में समाज को संविधान के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने और विधिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत लखनऊ के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं संविधान विशेषज्ञ पंकज कुमार त्रिपाठी का व्याख्यान 13 जून 2026 को रायपुर के वृन्दावन हॉल में शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों, विशेषकर युवाओं को संविधान के अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनी जागरूकता से जोड़ना है। इस अवसर पर सोशल एक्टिविटी ग्रुप के सक्रिय सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान और नागरिक अधिकारों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ जागरूकता कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा, सलाहकार गिरजाशंकर दीक्षित, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, अर्चना तिवारी, अनिता राव, अभिषेक त्रिपाठी, अनिमा शर्मा, वीणा ठाकुर, सुरभि शर्मा, श्रीकांत अवस्थी, बेमेतरा अध्यक्ष कनकलता मिश्रा और कार्यक्रम संयोजक वाय.के. मिश्रा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद ओझा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुमन मिश्रा द्वारा किया गया।



