भक्ति और श्रद्धा से सराबोर जय भोले ग्रुप सेवा समिति का गणपति महोत्सव

रायपुर, 04 सितंबर 2025। जय भोले ग्रुप सेवा समिति कालीबाड़ी गणपति बप्पा की भक्ति में पूरी तरह सराबोर है। गुरुवार को महोत्सव का नौवां दिन वैदिक मंत्रोच्चारण और श्रद्धा से परिपूर्ण कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हुआ। समिति द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।
बुधवार को हुए प्रवचन और भजन-कीर्तन में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरी रात भक्तजन भक्ति रस में डूबे रहे और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। गुरुवार को जय भोले ग्रुप द्वारा विशाल भंडारे और महाआरती का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की शशि साहू, रेखा दुबे, मीरा चौधरी, सीमा साहू, मनीषा केशरवानी, श्रेया केशरवानी, रत्ना साहू और परी साहू सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं बाबा जी अनिल दुबे, बबला भाई, मकरंद जगत, रितेश केशरवानी, लक्ष्य साहू, प्रेम साहू, सुमित साहू, राजेंद्र कश्यप, अरुण सोनी, अरुण साहू, फेज़ान भाई, तवाब भाई, बबलू भाईजान और गणेश सहित अन्य प्रमुख सदस्य भी आयोजन में जुटे रहे।
विशेष रूप से स्वर्गीय राजू साहू की स्मृति में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी भावपूर्ण बना दिया।
गणपति बप्पा के इस महोत्सव में भक्तजन हर दिन बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और आयोजन स्थल पर धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिल रहा है।



