अंतराष्ट्रीयऑटोमोबाइल

यूरोप में लॉन्च हुई Aprilia SR GT Replica 2025, MotoGP से प्रेरित स्पोर्टी स्कूटर

इटैलियन टू-व्हीलर निर्माता Aprilia ने यूरोपियन मार्केट के लिए अपना नया SR GT Replica 2025 पेश किया है। इसे ब्रांड की “अर्बन एडवेंचर” स्कूटर लाइनअप का सबसे स्पोर्टी मॉडल बताया जा रहा है, जो 125cc और 200cc वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।

यह स्कूटर सीधे तौर पर कंपनी की MotoGP फैक्ट्री मशीनों – RS-GP से इंस्पिरेशन लेकर डिजाइन किया गया है। खास बात यह है कि इसके लुक्स World Champion Jorge Martin और Marco Bezzecchi की रेस बाइक जैसी ही हैं।

कीमत और भारत में संभावना
यूरोप में SR GT Replica की शुरुआती कीमत लगभग ₹4.7 लाख (बिना टैक्स और ड्यूटी) तय की गई है। कीमत के चलते यह मॉडल भारत में लॉन्च होने की संभावना बेहद कम है, लेकिन संभावना है कि कंपनी घरेलू मॉडल्स पर इस तरह के स्पेशल लिवरी (डिजाइन थीम) उपलब्ध करा सकती है।

स्पोर्टी डिजाइन और फीचर्स
मैट ब्लैक बेस कलर के साथ रेड और पर्पल ग्राफिक्स।
बड़े डायगोनल Aprilia लोगो और स्पॉन्सर ब्रांडिंग।
रेसिंग नंबर चुनने का ऑप्शन (Martin और Bezzecchi के)।
ब्लैक-पेंटेड रिम्स पर रेड हाइलाइट, डेज़ी प्रोफाइल ब्रेक डिस्क और स्पोर्टी रोड टायर्स।

इंजन और परफॉर्मेंस
125cc Euro 5+ लिक्विड-कूल्ड इंजन: 14.75 bhp @ 8,900 rpm और 12 Nm @ 6,750 rpm।
200cc Euro 5+ लिक्विड-कूल्ड इंजन: 17.4 bhp @ 8,650 rpm और 16.5 Nm @ 7,000 rpm।
दोनों ही इंजन फास्ट एक्सेलरेशन और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किए गए हैं।

राइडिंग एक्सपीरियंस
SR GT Replica में वाइड हैंडलबार, अपराइट सीटिंग पोजीशन, लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इसकी वजह से यह सिर्फ टार्मैक ही नहीं बल्कि कंक्रीट, कॉबलस्टोन और हल्के ऑफ-रोड ट्रैक पर भी आराम से चलाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button