स्पोर्ट्स

कोहली का 52वां वनडे शतक, दक्षिण अफ्रीका के सामने 350 रन का लक्ष्य

रांची, 30 नवंबर 2025। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा तथा केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से भारतीय टीम ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा है। रांची में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। अब जिम्मेदारी गेंदबाजों पर है। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया की नजरें सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल करने पर हैं।

विराट कोहली का 52वां वनडे शतक
विराट कोहली ने 102 गेंदों में अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। यह उनके करियर का ओवरऑल 83वां शतक है। मैच के दौरान एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली के करीब पहुंच गया और पूर्व कप्तान के पैरों में गिर पड़ा। तभी मैदानकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे बाहर ले गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रिट्जके, टोनी डि जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायेन, नांद्रे बर्गर, ओटनिल बार्टमैन।

Related Articles

Back to top button