छत्तीसगढ़

RPF पोस्ट में चली गोली, प्रधान आरक्षक की मौके पर मौत

रायगढ़, 3 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित RPF पोस्ट में सुबह एक गंभीर घटना हुई। ड्यूटी के दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि एक प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी पर गोली चला दी। इसमें प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी प्रधान आरक्षक के.एस. लादेर को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो अचानक हिंसक हो गई। कहा जा रहा है कि इसी दौरान लादेर ने अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी। गोली लगते ही मिश्रा गिर पड़े और उनकी वहीं मौत हो गई।

जांच जारी
सूचना मिलते ही रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल सहित जिला और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन परिसर और RPF पोस्ट को सील कर दिया गया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है और पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button