छत्तीसगढ़
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 आईएएस के बदले प्रभार

रायपुर, 16 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने 11 IAS अफसरों के प्रभार बदले हैं। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार आईएएस भोसकर विलास संदिपान को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। आईएएस रणबीर शर्मा को बेमेतरा कलेक्टर से हटाकर प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस अजीत वसंत को कोरबा से हटाकर सुकमा कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आईएएस कुणाल अदावत को दंतेवाड़ा से हटाकर कोरबा कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आईएएस देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा से हटाकर दंतेवाड़ा कलेक्टर नियुक्त किया गया है।



