बीजेपी ने की ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा

रायपुर, 16 दिसंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश ने पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इनमें कार्यसमिति, जिलाध्यक्ष और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, राजेन्द्र नायक को रायपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं बिलासपुर की जिम्मेदारी शांतनु साहू को मिली है।
जारी आदेश के अनुसार, राजेन्द्र जायसवाल दुर्ग संभाग प्रभारी और तुलसी साहू को सह प्रभारी बनाया गया है। होरीलाल सिन्हा को सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी मिली है, वहीं हेमराज सोनी को बस्तर प्रभारी बनाया गया है। सूची में उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी समेत अन्य पद शामिल है, जिसमें महिलाओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यहां देखें पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों की सूची: obc-morch-pks-jila-adhyaksh-sambhag-prabhari-2025-2549783




