स्वच्छता सप्ताह: बच्चों की पहल, समाज की भागीदारी
सुधा सोसाइटी फाउंडेशन और एम्पेरिया सफायर ग्रीन का संयुक्त आयोजन

रायपुर, 25 दिसंबर 2025। सुधा सोसाइटी फाउंडेशन और एम्पेरिया सफायर ग्रीन सोसाइटी, विधानसभा रोड रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 25 दिसंबर तक स्वच्छता सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करना रहा।
स्वच्छता सप्ताह के दौरान सोसाइटी के बच्चों ने निवासियों के साथ-साथ कार वॉशर्स, प्रेस कर्मियों, दूध वितरकों, घरेलू सहायकों, इलेक्ट्रीशियन और पेपर वेंडर्स से संपर्क कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। बच्चों ने सहयोग के प्रतीक के रूप में गुलाब के फूल भेंट किए, जिससे सभी में सकारात्मक भावना और सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए स्वच्छता विषय पर स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता की शीर्ष चार प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में मिस पलक शर्मा, मास्टर केशव अग्रवाल, मिस दृष्टि अग्रवाल और मास्टर प्राणित गोयल शामिल रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कौशल चौधरी, मुकेश अग्रवाल, आर. के. तिवारी और पवन बजरिया ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और पुरस्कार प्रदान किए।
इस अभियान का नेतृत्व सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के चेयरमैन जी. के. भटनागर ने किया। आयोजन में एम्पेरिया सफायर ग्रीन सोसाइटी के प्रेसिडेंट महेंद्र बापना, सचिव हरित गोयल सहित जी.एस. जॉली, डॉ. समिधा गुप्ता, सुजीत तुलीसियान, प्रशांत नायक, सुमित उपाध्याय, रीमा आचार्य और जे.पी. सिंह सहित अनेक निवासियों का सक्रिय सहयोग रहा।
समुदाय के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के प्रयासों की प्रशंसा की। चेयरमैन जी. के. भटनागर ने सभी निवासियों से अपील की कि वे सोसाइटी की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में निरंतर सहयोग करें।



