छत्तीसगढ़

जवाहर नगर मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 25 दिसंबर 2025। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर जवाहर नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राठौड़ चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल और मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश भी दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद एवं सभापति, छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा कि अटल जी अपने उदार व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के कारण भारतीय राजनीति में अजातशत्रु के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, यहां तक कि एक वोट से सरकार गिरने के बाद भी अपने मूल्यों पर अडिग रहे। कवि हृदय के अटल जी के नेतृत्व में भाजपा ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ता आज भी देशसेवा में जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पांडे, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अवतार सिंह बागल, तात्यापारा वार्ड के छाया पार्षद मनोज श्वेता विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री रमेश शर्मा, गीता रेड्डी, युवा मोर्चा से अश्वनी विश्वकर्मा और राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष साजन श्रीवास, मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन, कार्यक्रम संयोजक विजय सोनी, विजय गुप्ता, गौरव शर्मा, कुशल गेंडेकर, शंकर शर्मा, हाफिज भाई, महिला मोर्चा से दीप लक्ष्मी साहू, एकता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button