छत्तीसगढ़

वीर बाल दिवस पर प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान

सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने किया वीर साहिबजादों के बलिदान का स्मरण

रायपुर, 26 दिसंबर 2025। सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने वीर बाल दिवस पर जालाराम अपार्टमेंट, अमासेओनी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु गोबिंद सिंह के चार वीर पुत्रों के बलिदान को स्मरण करना और बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर सुधा ओपन स्कूल, अमासेओनी के आठ प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले बच्चों में पार्वती यादव और परमिला यादव (नृत्य), लवण्या साहू और प्रिया यादव (शिक्षा), अध्या लधानी और विनय वर्मा (स्वयंसेवक), मुस्कान (जूडो-कराटे) तथा पूजा धीवर (अनुशासन) शामिल रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी.एस. जॉली, पूर्व महाप्रबंधक, कोल इंडिया लिमिटेड रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. आर.के. पांडेय (पूर्व कुलपति, एमिटी विश्वविद्यालय), श्रीमती बिंदु जॉली (सामाजिक कार्यकर्ता), विनोद गुप्ता (पूर्व प्राचार्य, सेंट्रल स्कूल), श्रीमती रश्मि गौर, श्रीमती नेहा भटनागर एवं श्रीमती चेतना मेघवानी शामिल रहीं।

मुख्य अतिथि जॉली ने अपने संबोधन में गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों के अद्वितीय साहस और बलिदान को याद करते हुए बच्चों और युवाओं से देशभक्ति एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के चेयरमैन जी.के. भटनागर ने कार्यक्रम का संचालन किया। अतिथियों को स्मृति-चिह्न के रूप में पौधे भेंट किए गए तथा जलपान की व्यवस्था की गई।

सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक श्रीमती भारती मारवी एवं मिस खुशी यादव का विशेष योगदान रहा। अंत में जीके भटनागर ने सभी अतिथियों एवं जालाराम अपार्टमेंट के अध्यक्ष को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button