छत्तीसगढ़

शकुंतला फाउंडेशन ने गणतंत्र दिवस पर विशेष बच्चों के लिए आयोजित किए कार्यक्रम

रायपुर, 29 जनवरी 2026। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा बापू की कुटिया, कलेक्टर परिसर गार्डन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के वंदन और ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

समारोह के दौरान विशेष एवं सामान्य बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, वहीं देशभक्ति गीतों और नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। संस्था की ओर से सभी बच्चों को उपहार भी प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गार्गी पांडे और महिमा जोसेफ उपस्थित रहीं, जिन्होंने विशेष बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री वितरित की। इस अवसर पर शकुंतला फाउंडेशन की अध्यक्ष स्मिता सिंह, कृष्णा, अमिता अग्रवाल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान एक सराहनीय पहल करते हुए स्मिता सिंह ने बीरगांव की एक जरूरतमंद विशेष बालिका की शिक्षा का दायित्व अपने हाथों में लिया। इस मानवीय पहल के लिए बालिका के दादा जी ने संस्था और स्मिता सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि स्मिता सिंह पूर्व में भी कई छात्रों की शिक्षा व्यवस्था में सहयोग कर रही हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button