छत्तीसगढ़

रिटायर्ड IPS कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी, PHQ में बनाये गए OSD

रायपुर, 6 फरवरी 2026। राज्य सरकार ने रिटायर डीआईजी को संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ शासन ने रिटायर्ड आईपीएस कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें संविदा नियुक्ति के तहत पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा है, कमलोचन कश्यप, (सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक) को छग सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4 (4) में विहित प्रावधान के तहत् कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी), पुलिस मुख्यालय, छग रायपुर के रिक्त असंवर्गीय पद के विरूद्ध 01 वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक जो भी पहले हो, के लिए संविदा नियुक्ति प्रदान करता है। जारी आदेश में कहा गया है, संविदा की सेवा शर्ते पृथक से जारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button