अल्लू अर्जुन का खतरनाक ट्रांसफॉर्मेशन, ‘राका’ के पोस्टर ने मचाया धमाल

मुंबई, 8 अप्रैल 2026। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी नई फिल्म राका का टाइटल पोस्टर रिलीज किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। पोस्टर में उनका अब तक का सबसे अलग और खतरनाक अवतार देखने को मिल रहा है।
पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक बेहद रफ और डार्क लुक में नजर आ रहे हैं। भेड़िये जैसे बालों वाला हाथ, नुकीले नाखून, आधा गंजा सिर और तीखे एक्सप्रेशन—इन सबने मिलकर उनके किरदार को रहस्यमयी और खौफनाक बना दिया है। यह ट्रांसफॉर्मेशन इतना दमदार है कि फैंस इसे देखकर हैरान रह गए हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कोई उन्हें “ट्रांसफॉर्मेशन का बाप” बता रहा है, तो कोई उनके इस अवतार को इंडियन सिनेमा का सबसे यूनिक लुक बता रहा है। फैंस उनके डेडिकेशन और हर किरदार में खुद को पूरी तरह ढालने की कला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक फैन ने लिखा, “हिम्मत देखो @alluarjun🔥 पागलपन है ये!!!! #Raaka #AA22”
GUTSSSSS @alluarjun 🔥
Madddddddddddddddddddd!!!!#Raaka #AA22 pic.twitter.com/7DA5LONZhN— Bhanu! (@Bhanuuuuprakash) April 8, 2026
एक यूजर ने ट्वीट किया, “#AlluArjun अल्टीमेट सुपरस्टार हैं🙌🏻 इंडियन सिनेमा के बेताज बादशाह! #Raaka जबरदस्त होने वाली है, और मैं अब बस दिनों का इंतज़ार कर रहा हूँ!🤯😍 हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार!!”
#AlluArjun is the ultimate superstar🙌🏻the undisputed ruler of Indian cinema! #Raaka is going to be explosive, and I’m counting down the days!🤯😍 Happy Birthday Superstar!! pic.twitter.com/7ukZM3DMWN
— TheStarThings (@TheStarThings) April 8, 2026
एक और फैन ने लिखा, “ट्रांसफॉर्मेशन का बाप 🔥🔥 दुनिया से बिल्कुल अलग लुक @alluarjun #RAAKA #AA22”
Transformation ka bAAp 🔥🔥
Different look out of the world @alluarjun #RAAKA #AA22 pic.twitter.com/M7OVh6Z5dG— JAgAdeesh (@AlluJagadeesh17) April 8, 2026
एक फैन ने पोस्टर की तारीफ करते हुए लिखा, “पहले #Pushpa2TheRule और अब #RAAKA, कोई भी ऐसा कभी नहीं कर सकता 💥💥💥💥💥 सिनेमा के लिए आपकी हिम्मत, आपका प्यार और आपका जुनून बेजोड़ है 🔥🔥🔥🔥🔥 हैप्पी बर्थडे GOAT @alluarjun 🐐🧡 यह तो बस शुरुआत है 💥💥 #HappyBirthdayAlluArjun #AlluArjun”
Then #Pushpa2TheRule
Now #RAAKA
No one can ever do this 💥💥💥💥💥
The guts, The love, The intensity, your willingness towards cinema is unmatchable 🔥🔥🔥🔥🔥
Happy Birthday GOAT @alluarjun 🐐🧡
This is just a beginning 💥💥#HappyBirthdayAlluArjun#AlluArjun pic.twitter.com/DbkauzZQQQ— The అలుపెరగని బాటసారి 🔥⛽🪵 (@SURYA204402E) April 8, 2026
इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर एटली कर रहे हैं, जो बड़े पैमाने और मास एंटरटेनर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की जोड़ी भी बड़े पर्दे पर नजर आएगी, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि ‘राका’ को एक भव्य सिनेमाई इवेंट के रूप में तैयार किया जा रहा है। जैसे-जैसे फिल्म से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं, वैसे-वैसे दर्शकों की उत्सुकता भी लगातार बढ़ती जा रही है। फैंस अब इस फिल्म के अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



