‘धुरंधर’ की सफलता के बीच सुर्खियों में है रणवीर सिंह का पुराना वीडियो…

मुंबई, 15 अप्रैल 2026। अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके निभाए गए हमज़ा और जसकीरत के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा है। इसी बीच उनका 2019 का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो अब फिर से सुर्खियों में है।
इस वीडियो में रणवीर सिंह इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान भारत द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर अपनी राय रखते नजर आते हैं। उन्होंने कहा था कि कला और खेल को अलग रखने की बात सही हो सकती है, लेकिन देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं का सम्मान सबसे ऊपर होना चाहिए।
Ranveer singh was the perfect choice for a film like #Dhurandhar.
“If there’s even a single mother of a soldier who wants that we shouldn’t engage (with Pakistani artists), then we should respect that sentiment”. pic.twitter.com/vL9VtrhFcP
— R (@ranxdom_rants) April 14, 2026
रणवीर ने अपने बयान में कहा था कि अगर किसी सैनिक की मां भी यह महसूस करती है कि इस तरह के संबंध नहीं होने चाहिए, तो उसकी भावना को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनके इस बयान को अब उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ में निभाए गए किरदार से जोड़कर देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि रणवीर सिंह की यही सोच उन्हें ‘धुरंधर’ जैसे किरदार के लिए उपयुक्त बनाती है।
एक यूज़र ने लिखा कि रणवीर इस फिल्म के लिए पहले से ही सही चुनाव थे और उनका यह बयान इसका उदाहरण है। वहीं, दूसरे यूज़र ने उनकी समझदारी और बोलने के तरीके की तारीफ करते हुए कहा कि लोग अक्सर उनके व्यक्तित्व को गलत तरीके से आंकते हैं।
फिल्म को लेकर भी जारी बहस
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ को जहां दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी बता रहे हैं। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।
रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है और वायरल वीडियो के बाद उनकी छवि को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।



