छत्तीसगढ़
37 CMO-RI का ट्रांसफर, देखें आदेश…

रायपुर,19 अप्रैल 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए प्रदेश के विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 37 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) और राजस्व निरीक्षकों का ट्रांसफर किया हैं। मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी इस सूची में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
कुल 37 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। प्रवीण गहलोत (वर्ग-क) को बिल्हा से हटाकर अहिवारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सबसे चौंकाने वाला नाम अमिताभ शर्मा का है। विभागीय जांच जारी रहने के बावजूद उन्हें निलंबन से बहाल कर नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा का नया CMO नियुक्त किया गया है।कई अधिकारियों (जैसे प्रभाकर शुक्ला, दिनेश डे) को प्रभारी पदों से हटाकर उनके मूल पदों पर वापस भेजते हुए नई पदस्थापना दी गई है।



