मनोरंजन

‘मटका किंग’ का बढ़ा क्रेज: अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा ने टीम को दी बधाई

मुंबई, 22 अप्रैल 2026। प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज़ मटका किंग इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। 1960 के दशक की मुंबई पर आधारित यह कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और रिलीज के बाद से ही शो को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस बढ़ते क्रेज के बीच बॉलीवुड के दिग्गज Amitabh Bachchan ने भी शो की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra ने भी पूरी टीम को बधाई देते हुए सराहना की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

 

फिल्मकार Rajkumar Hirani ने इसे ऐसी कहानी बताया “जिसे सुनकर हम बड़े हुए हैं” और कहा कि वह इस शो को देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं Rhea Chakraborty ने सोशल मीडिया पर “मटका फैला दिया” लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

इसके अलावा Vicky Kaushal ने इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल किया है, जबकि Aamir Khan ने कहा कि उन्होंने शो के बारे में सिर्फ अच्छी बातें ही सुनी हैं। Karan Johar ने इसे “परफेक्ट बिंज” बताते हुए खास तौर पर सराहा है।

अभय कोरन्ने द्वारा लिखित और Nagraj Manjule के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ में Vijay Varma मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव और Gulshan Grover सहित कई कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं।

रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले बनी यह सीरीज़ भारत सहित दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम हो रही है। दर्शकों और सितारों से मिल रहे इस जबरदस्त रिस्पॉन्स ने मटका किंग को साल की चर्चित वेब सीरीज़ में शामिल कर दिया है।

Related Articles

Back to top button