बिज़नेस

अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद से बाजार गुलजार, Sensex 800 अंक से ज्यादा चढ़ा

मुंबई, 4 मई 2026। BSE Sensex और Nifty 50 में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता की सकारात्मक खबरों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल बना।

Sensex 343.77 अंकों की बढ़त के साथ 77,257.27 पर खुला और खबर लिखे जाने तक 813.04 अंक (1.06%) उछलकर 77,726.54 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी-50 भी 66 अंकों की मजबूती के साथ 24,063.55 पर खुला और बाद में 241.20 अंक (1.01%) चढ़कर 24,238.75 पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए प्रस्ताव की सराहना करते हुए इसके ड्राफ्ट का इंतजार करने की बात कही है। इस बयान के बाद वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेत मिले, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखा।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, रसायन, रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। इसके अलावा बैंकिंग, फाइनेंस और मेटल सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

सेंसेक्स की कंपनियों में Maruti Suzuki करीब 4.5% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। Hindustan Unilever, Adani Ports और Larsen & Toubro में भी 2–3% की तेजी दर्ज की गई।

इसके अलावा HDFC Bank, ICICI Bank, State Bank of India और Tata Steel समेत कई प्रमुख शेयरों में 1% से ज्यादा की मजबूती देखी गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक स्तर पर तनाव कम होता है, तो आने वाले दिनों में बाजार में यह सकारात्मक रुख बरकरार रह सकता है।

Related Articles

Back to top button