मनोरंजन

रिलीज से पहले ‘Peddi’ की धूम: US में प्रीमियर से पहले पार किया $100K का प्री-सेल्स

मुंबई, 8 मई 2026। Peddi रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच रही है। Ram Charan और Janhvi Kapoor स्टारर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया है। फिल्म ने महज चार घंटे के भीतर 100 हजार डॉलर से ज्यादा की प्री-सेल्स दर्ज कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

निर्देशक Buchi Babu Sana की इस फिल्म को 2026 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में गिना जा रहा है। खास बात यह है कि फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है, इसके बावजूद दर्शकों के बीच इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रेड सर्किल में इसे राम चरण की स्टार पावर और फिल्म के ग्रैंड स्केल का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

फिल्म का नॉर्थ अमेरिका डिस्ट्रीब्यूशन संभाल रही Prathyangira Cinemas ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। पोस्ट में बताया गया कि ‘पेड्डी’ नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर के लिए सबसे तेजी से 100 हजार डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि 4 जून को इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मेकर्स द्वारा जारी पोस्टर्स और झलकियों में राम चरण का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं फिल्म का संगीत भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ऑस्कर विजेता संगीतकार A. R. Rahman द्वारा कंपोज किया गया पहला गाना “चिकीरी चिकीरी” सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा चुका है। इस गाने को अब तक 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इसके बाद रिलीज हुआ दूसरा गाना “रई रई रा रा” भी दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। शानदार कोरियोग्राफी और विजुअल्स वाले इस गाने को यूट्यूब पर 66 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म में राम चरण के साथ Shiva Rajkumar, Jagapathi Babu और Divyendu Sharma भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज और माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया गया है। उत्तर भारत में इसे Jio Studios
रिलीज करेगा।

लगातार बढ़ती एडवांस बुकिंग और सोशल मीडिया पर मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘पेड्डी’ 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो सकती है।

Related Articles

Back to top button