मनोरंजन

‘ड्रैगन’ की पहली झलक ने बढ़ाया क्रेज, एनटीआर-प्रशांत नील का भावुक अंदाज वायरल

मुंबई, 20 मई 2026। एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ड्रैगन’ की पहली झलक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। 19 मई की रात जारी किए गए फर्स्ट ग्लिम्प्स को दर्शकों से तगड़ा प्रतिसाद मिल रहा है और फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।

वीडियो में दिखाई गई भव्य दुनिया और दमदार प्रस्तुति ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। इसी बीच अभिनेता एनटीआर के जन्मदिन पर सामने आई एक खास तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह निर्देशक प्रशांत नील को गले लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह भावुक पल प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्रों के अनुसार ‘ड्रैगन’ बड़े स्तर पर तैयार की जा रही एक भव्य एक्शन फिल्म होगी, जिसे पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले किया जा रहा है।

प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एनटीआर मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button