राष्ट्रीय

 राज्यसभा चुनाव 18 जून को: 26 सीटों के लिए आयोग ने किया तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली, 22 मई 2026। चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार इन सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 1 जून को आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ होगी।

कई राज्यों में खाली हो रही हैं सीटें

आयोग के मुताबिक, यह चुनाव उन राज्यों की सीटों के लिए कराया जा रहा है जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच समाप्त हो रहा है। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर चुनाव होगा, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर मतदान कराया जाएगा। झारखंड में दो सीटों और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम में एक-एक सीट के लिए चुनाव होंगे।

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक-एक रिक्त सीट पर उपचुनाव भी होंगे। ये सीटें उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और एआईएडीएमके नेता सी. वे. षणमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं।

कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त

इस बार राज्यसभा से कई बड़े नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda, पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh, केंद्रीय मंत्री George Kurian और Ravneet Singh Bittu जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

नामांकन और वापसी की तारीखें तय

चुनाव कार्यक्रम के तहत 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 जून को मतदान के जरिए राज्यसभा की नई राजनीतिक तस्वीर तय होगी।

Related Articles

Back to top button