मनोरंजन

‘स्वयंभू’ के सेट की BTS तस्वीरें वायरल, निखिल सिद्धार्थ का लुक बना चर्चा का केंद्र

मुंबई, 25 मई 2026। साउथ स्टार निखिल सिद्धार्थ की मोस्ट-अवेटेड फिल्म स्वयंभू लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का टीज़र रिलीज़ होने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म के सेट्स से कुछ खास बिहाइंड द सीन्स (BTS) तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

सामने आई तस्वीरों में निखिल सिद्धार्थ अपने नए और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने बताया कि फिल्म के हर फ्रेम को बेहद बारीकी और बड़े स्केल पर तैयार किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को सिनेमाघरों में एक भव्य विजुअल एक्सपीरियंस मिल सके। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ मेकर्स ने संकेत दिया है कि फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

टीज़र में फिल्म की कहानी भारत के गौरवशाली स्वर्णिम इतिहास और संस्कृति से जुड़ी दिखाई गई थी। इसमें ‘सेंगोल’ को एक महत्वपूर्ण प्रतीक के रूप में दिखाया गया है, जो विरासत, शक्ति और सम्मान की कहानी की ओर इशारा करता है। दमदार विजुअल्स, इंटेंस एक्शन और भव्य सेट्स ने पहले ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

फिल्म का निर्देशन भरत कृष्णमाचारी कर रहे हैं, जबकि म्यूजिक Ravi Basrur ने दिया है, जो KGF और Salaar जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी K. K. Senthil Kumar ने संभाली है, जिन्होंने Baahubali और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।

करीब 170 दिनों तक चली शूटिंग के साथ ‘स्वयंभू’ को हाल के वर्षों की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है। पिक्सल स्टूडियोज़ के बैनर तले बन रही यह फिल्म समर 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button