मनोरंजन

दर्शकों के लिए ‘गवर्नर’ का खास तोहफा: एक टिकट खरीदें और दूसरी मुफ्त पाएं

मुंबई, 13 जून 2026। मनोज बाजपेयी स्टारर ‘गवर्नर’ को सिनेमाघरों में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की सकारात्मक चर्चा और बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने दर्शकों के लिए खास ‘बाय 1, गेट 1 फ्री’ ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत दर्शक BookMyShow पर ‘GOVERNOR’ कोड का इस्तेमाल कर एक टिकट खरीदने पर दूसरी टिकट मुफ्त पा सकते हैं।

1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म देश के उस अनसुने नायक की कहानी दिखाती है, जिसने भारत को गंभीर आर्थिक संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई थी। रिलीज के बाद फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

फिल्म ने पहले दिन करीब 1.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही ‘गवर्नर’ ने निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और अभिनेता मनोज बाजपेयी की जोड़ी को अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी थिएट्रिकल ओपनिंग भी दिलाई है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और सराहना के चलते फिल्म के वीकेंड में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ऑफर की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “भारत के बदलाव की दिशा तय करने वाली कहानी देखें। एक टिकट खरीदें, एक टिकट मुफ्त पाएं।”

चिन्मय मांडलेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जबकि आशिन ए. शाह सह-निर्माता हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। जावेद अख्तर के गीतों और अमित त्रिवेदी के संगीत से सजी यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Related Articles

Back to top button