छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 3 TI समेत 6 अधिकारियों का तबादला

सूरजपुर, 14 जून 2026। सूरजपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 3 थाना प्रभारियों (TI), 2 उपनिरीक्षकों (SI) और 1 सहायक उपनिरीक्षक (ASI) का तबादला किया गया है।

आदेश के अनुसार, नरेंद्र मिश्रा को सूरजपुर से जयनगर थाना प्रभारी, राजेंद्र साहू को रामानगर थाना प्रभारी और बृजेश सिन्हा को भटगांव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, गंगासाय पैंकरा तथा सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गुड्डू कुशवाहा का भी स्थानांतरण किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से कुछ थाना प्रभारियों की कार्यशैली को लेकर आम नागरिकों के साथ-साथ भाजपा पदाधिकारियों द्वारा भी शिकायतें की जा रही थीं। इन शिकायतों और विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने यह प्रशासनिक निर्णय लिया है।

पुलिस विभाग का मानना है कि नए पदस्थापना आदेशों से जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button