छत्तीसगढ़

सुधा सोसायटी फाउंडेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

75 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

रायपुर, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुधा सोसायटी फाउंडेशन द्वारा सैफायर ग्रीन क्लब, रायपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योग – एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” रही, जिसके तहत स्वास्थ्य, संतुलन और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैसवाल नेको के निदेशक राहुल येनुरकर थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिरा-गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के अध्यक्ष विनय शांडिल्य, जिंदल स्टील एंड पावर के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व कुलपति डॉ. आर.के. पांडे सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की।

योग सत्र का संचालन सरला दुआ, खुशी वाशवानी और आर्ट ऑफ लिविंग के फैकल्टी शुभांशु खरे ने किया। इस दौरान 75 से अधिक निवासियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुधा ओपन स्कूल, अमासिवनी के बच्चों द्वारा स्वागत गीत से हुई। इसके बाद सैफायर ग्रीन की आरना तिवारी, आराध्या और दृश्या ने योग आधारित गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में किरण वाशवानी को ‘सर्वश्रेष्ठ योग साधक’ सम्मान से नवाजा गया, जबकि भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार और प्रोत्साहन प्रदान किया गया।

फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधा एवं कॉफी मग भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

योग दिवस के साथ-साथ विश्व संगीत दिवस का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका बरखा बिसेन ने प्रेरणादायी गीत “हमें शक्ति दे” प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक और ऊर्जावान बना दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयंसेवक आकाशत शर्मा, नमन, तोषज और प्रखर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन आकाशत शर्मा ने किया, जबकि अंत में सुधा सोसायटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन जी.के. भटनागर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक एकता के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को फाउंडेशन की ओर से नारियल पानी वितरित किया गया।

Related Articles

Back to top button