छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आशीर्वाद स्कूल में योगाभ्यास

योग प्रशिक्षक दीपा वर्मा सम्मानित

रायपुर, 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आशीर्वाद हायर सेकेंड्री इंग्लिश स्कूल एवं कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

करीब 30 मिनट तक चले योग सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान मुद्रा का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग के महत्व से अवगत कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। वहीं विकास तिवारी ने अपने संबोधन में योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य गिरजा शंकर दीक्षित, सह सचिव प्रमोद मिश्रा, आशीष बाजपेई, विजय शुक्ला, पंकज तिवारी, संगम तिवारी, प्रभात पांडे, जयशंकर तिवारी, एस.के. अवस्थी और आशुतोष द्विवेदी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल की योग प्रभारी दीपा वर्मा ने किया। कार्यक्रम के समापन पर कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने दीपा वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन का समापन स्वस्थ जीवन और नियमित योग अभ्यास के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button