छत्तीसगढ़

शकुंतला फाउंडेशन ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले चिकित्सकों का किया सम्मान

रायपुर, 4 जुलाई 2026। अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे चिकित्सकों को उनके सेवा स्थल पर सम्मानित किया। संस्था ने डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, शाल और श्रीफल भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

संस्था की प्रमुख स्मिता सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में वंचित मरीजों की सेवा करते हुए संस्था ने चिकित्सकों की भूमिका और महत्व को करीब से समझा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर धरती पर ईश्वर का रूप माने जाते हैं और उनके निस्वार्थ सेवा भाव के लिए समाज को सदैव उनका सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉ. संदीप दवे, डॉ. पंकज धाबलिया, डॉ. प्रतीक धाबलिया, डॉ. विनोद आहूजा, डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. कल्पेश अग्रवाल और डॉ. पवन नागपुरे, आईटीएसए अस्पताल के डॉ. जयेश शर्मा तथा आईएलएस अस्पताल के डॉ. जावेद परवेज और डॉ. प्रतीक पांडे को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख स्मिता सिंह के साथ विशाल मिश्रा भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान चिकित्सकों की समाज और मानवता के प्रति समर्पित सेवाओं की सराहना की गई।

Related Articles

Back to top button