मनोरंजन

सूर्या के जन्मदिन पर ‘सूर्याXहोम्बाले’ मेकर्स का खास सरप्राइज, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

मुंबई, 23 जुलाई 2026। सुपरस्टार सूर्या के जन्मदिन के मौके पर होम्बाले फिल्म्स ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘SuriyaXHombale’ की घोषणा के बाद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक विशेष पोस्ट साझा कर अभिनेता के शानदार सफर और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान की सराहना की।

होम्बाले फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “द वन एंड ओनली @actorsuriya को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपका शानदार टैलेंट और सिनेमा के प्रति जुनून हर पीढ़ी के दर्शकों को प्रेरित करता है। आपकी सिनेमाई उपलब्धियों का यह सफर यूं ही आगे बढ़ता रहे। आपके साथ इस शानदार सफर का बेसब्री से इंतजार है।” पोस्ट के साथ #SuriyaXHombale और #HBDTheOneSuriya हैशटैग भी साझा किए गए।

हाल ही में घोषित ‘SuriyaXHombale’ में सूर्या के साथ अभिनेत्री कायाडू लोहार नजर आएंगी, जबकि फिल्म का निर्देशन ‘जय भीम’ फेम निर्देशक टी. जे. ज्ञानवेल करेंगे। फिल्म का निर्माण विजय किरगंदूर की होम्बाले फिल्म्स कर रही है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दमदार कहानी और भव्य सिनेमाई अनुभव का अनूठा संगम होगी।

होम्बाले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सबसे सफल प्रोडक्शन कंपनियों में शामिल है। इस बैनर ने KGF, कांतारा और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आने वाले समय में इसकी लाइनअप में ‘महावतार परशुराम’, ‘सालार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम’, ‘HrithikXHombale’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल हैं।

मेकर्स का कहना है कि ‘SuriyaXHombale’ एक ऐसे अभिनेता, प्रतिभाशाली निर्देशक, उभरती अभिनेत्री और शानदार प्रोडक्शन हाउस का संगम है, जो मिलकर ऐसी फिल्म पेश करेंगे, जो हर पीढ़ी के दर्शकों को जोड़ने का दम रखती है।

Related Articles

Back to top button