‘नागबंधन’ के मेगा विलेन बने ऋषभ साहनी, OTT पर मचा रहे धमाल…

मुंबई, 28 जुलाई 2026। सिनेमाघरों में प्रभाव छोड़ने के बाद फिल्म ‘नागबंधन’ अब OTT पर भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ अभिनेता ऋषभ साहनी के दमदार अभिनय की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। दर्शक उनके अहमद शाह अब्दाली और आधुनिक दौर के अली जैसे दो अलग-अलग किरदारों को निभाने की क्षमता की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें फिल्म का “टोटल मेगा विलेन” तक बताया है।
सोशल मीडिया पर फिल्म देखने वाले दर्शकों ने ऋषभ साहनी की स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय को लेकर कई सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि “OTT पर ‘नागबंधन’ देखने के बाद भी अब्दाली का किरदार दिमाग से नहीं निकल रहा।” वहीं दूसरे दर्शक ने कहा कि “ऋषभ साहनी ने हर सीन पर अपनी छाप छोड़ दी।”
फिल्म में अहमद शाह अब्दाली के रूप में उनका खौफनाक अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। कई दर्शकों ने लिखा कि उनकी एंट्री के साथ ही स्क्रीन पर अलग ही प्रभाव दिखाई देता है और हर दृश्य में उनका अभिनय कहानी को मजबूत बनाता है।
OTT दर्शकों ने उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को भी फिल्म की बड़ी खासियत बताया है। कई प्रतिक्रियाओं में कहा गया कि जब भी ऋषभ साहनी स्क्रीन पर आते हैं, उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है।
फिल्म के OTT रिलीज के बाद दर्शकों का मानना है कि ऋषभ साहनी ने एक बार फिर साबित किया है कि वह चुनौतीपूर्ण और अलग-अलग किरदारों को पूरी सहजता के साथ निभाने में सक्षम हैं। ‘नागबंधन’ में उनका डबल रोल दर्शकों के बीच लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर उन्हें फिल्म का सबसे प्रभावशाली कलाकार बताया जा रहा है।



