छत्तीसगढ़

प्रकृति संरक्षण का संदेश, सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने बांटे 50 पौधे

रायपुर, 28 जुलाई 2026। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा सैफायर ग्रीन, रायपुर के निवासियों के बीच 50 पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अभियान में अवधेश गुप्ता, निवासी एम्पेरिया सैफायर ग्रीन, ने विशेष सहयोग प्रदान किया। संस्था ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान वितरित किए गए सभी पौधे वन विभाग, रायपुर से प्राप्त किए गए थे। इनमें आम, आंवला, जामुन, गुलमोहर और कचनार के पौधे शामिल थे।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन जी. के. भटनागर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रकृति संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल भी करें।

Related Articles

Back to top button