छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए दुर्ग की टीम रवाना

भिलाई, 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दुर्ग जिले की 53 सदस्यीय टीम सेक्टर-10 डोम शेड से नया रायपुर स्थित आंजनेय यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुई। टीम में 26 बालक और 27 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं, जो कारा कु जु बो काई कान फुल कॉन्टैक्ट कराते संस्था का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संस्था के डायरेक्टर सेंसाई गिरी राव के मार्गदर्शन में टीम को वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक जे.पी. राजू के नेतृत्व में प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया। खिलाड़ियों को विदाई देने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

टीम के साथ प्रशिक्षक गांधी सोनी, सुभाष सोनी, काजल बेहरा तथा वरिष्ठ खिलाड़ी दीपेश आहुजा, मोनप्रीत कौर लहरी और निहार रंजन त्रिपाठी भी मौजूद हैं।

वरिष्ठ प्रशिक्षक जे.पी. राजू ने कहा कि सभी खिलाड़ी लंबे समय से नियमित अभ्यास कर रहे हैं और प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दुर्ग जिले की टीम इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक पदक और ट्रॉफियां जीतकर लौटेगी।

संस्था के डायरेक्टर सेंसाई गिरी राव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button