छत्तीसगढ़

आशीर्वाद भवन में सावन का रंग, खूब उमड़ी भीड़

स्टॉल, गेम्स, लकी ड्रॉ और पकवान बने आकर्षण

रायपुर, 11 अगस्त 2026। कान्यकुब्ज महिला मंडल, रायपुर द्वारा आशीर्वाद भवन में दो दिवसीय सावन मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित सहित पदाधिकारियों और महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में हुआ।

मेले में रायपुर के साथ अन्य स्थानों से भी महिलाओं ने सहभागिता की। यहां घरेलू उपयोगी सामान, हस्तशिल्प, सजावटी सामग्री, कपड़े, ज्वेलरी और विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। मेले ने महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया।

सावन उत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं और मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। विजेताओं को समाज के अध्यक्ष और सचिव ने पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा लकी ड्रॉ में तीन पुरस्कार दिए गए। पारिवारिक माहौल और उत्साह के बीच मेले का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button