छत्तीसगढ़

समाजसेवा के लिए शकुंतला फाउंडेशन की संस्थापिका स्मिता सिंह सम्मानित

सांसद विजय बघेल ने किया सम्मान, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और वंचित वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना

दुर्ग, 17 अगस्त 2026। समाजसेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निदेशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।

साईं म्युजिकल, हाजी भाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने स्मिता सिंह को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्मिता सिंह पिछले कई वर्षों से महिलाओं, बाल हृदय रोगियों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी जागरूकता, POCSO एक्ट और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की भी इस अवसर पर सराहना की गई।

‘समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे समाजसेवी’

सांसद विजय बघेल ने कहा कि स्मिता सिंह जैसे समाजसेवियों के प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने शकुंतला फाउंडेशन के सेवा कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सम्मान मिलने पर स्मिता सिंह ने इसे पूरी फाउंडेशन टीम और उन बच्चों एवं महिलाओं को समर्पित किया, जिनके लिए संस्था लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का संकल्प भविष्य में समाजसेवा के कार्यों को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम के आयोजक साईं म्युजिकल, हाजी भाई ने उपस्थित अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button