कल निकलेगी तिरंगा यात्रा: कई मार्ग रहेंगे बाधित, देखें डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था

रायपुर, 9 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में 10 अगस्त को इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्सन की व्यवस्था की है।
इन मार्गों पर प्रभावित रहेगा यातायात
तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम → गणेश मंदिर तिराहा → बूढ़ापारा बिजली ऑफिस → नगर निगम भवन के सामने रोड → महिला थाना चौक → फायर ब्रिगेड चौक → सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। यात्रा के दौरान इस मार्ग पर आम यातायात बाधित रहेगा।
वाहन चालकों के लिए डायवर्सन
1. बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस की ओर जाने वाले वाहन
बूढ़ेश्वर चौक → परिक्रमापथ → पुलिस लाइन गेट → कालीबाड़ी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
2. शास्त्री चौक से महिला थाना की ओर आने वाले वाहन
बंजारी चौक → राजभवन चौक → कालीमाई तिराहा → ओसीएम चौक → महिला थाना चौक → कालीबाड़ी मार्ग से जा सकेंगे।
3. कालीबाड़ी से कोतवाली चौक की ओर जाने वाले वाहन
कालीबाड़ी चौक → महिला थाना चौक → ओसीएम चौक → काली माता मंदिर तिराहा → राजभवन चौक → घड़ी चौक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
4. कोतवाली से कालीबाड़ी और सदर बाजार से बूढ़ापारा जाने वाले वाहन
सदर बाजार → कंकालीपारा चौक → पुरानी बस्ती → बूढ़ेश्वर चौक → पुलिस लाइन गेट मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के लिए पार्किंग
यात्रा में शामिल होने वाले नागरिक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कर इंडोर स्टेडियम तक पैदल पहुंच सकेंगे। पार्किंग के लिए बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे मैदान, परिक्रमा पथ बूढ़ा तालाब और महाराजबंद तालाब की ओर निर्धारित पार्किंग स्थल उपलब्ध रहेंगे।
यातायात पुलिस ने की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तिरंगा यात्रा के निर्धारित मार्गों पर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डायवर्सन मार्गों का इस्तेमाल करें।
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और नागरिकों की मौजूदगी को देखते हुए वाहन चालकों से धैर्य और सावधानी से वाहन चलाने तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।



