छत्तीसगढ़

कम फीस में आधुनिक शिक्षा: भटगांव में श्री नारायण पब्लिक स्कूल का शुभारंभ

भटगांव, 4 जुलाई 2026। बिलाईगढ़ विकासखंड के नगर पंचायत भटगांव में 2 जुलाई को श्री नारायण पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। स्कूल का उद्घाटन चेयरमैन डॉ. तुलेश्वर वैष्णव और डायरेक्टर श्रीमती सांत्वना वैष्णव ने परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अतिथि, अभिभावक और नगरवासी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया और उन्हें स्कूल परिसर एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों के लिए विशेष स्वागत एवं अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।

कम फीस में आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का लक्ष्य

स्कूल के चेयरमैन डॉ. तुलेश्वर वैष्णव ने बताया कि यह संस्थान उनके पिता स्व. श्री नारायण वैष्णव और दादा स्व. अयोध्या दास वैष्णव, जो स्वयं शिक्षक रहे, के सपने को साकार करने की दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य ऐसा विद्यालय स्थापित करना है, जहां हर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास का अवसर मिले।

वहीं, डायरेक्टर श्रीमती सांत्वना वैष्णव ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य नौकरीपेशा, मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी कम शुल्क में आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

स्कूल में उपलब्ध होंगी आधुनिक सुविधाएं

विद्यालय में छात्रों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे, आकर्षक फर्नीचर और क्लासरूम के भीतर ही वॉशरूम की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा डिजिटल क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, खेल मैदान और आधुनिक खेल सामग्री भी उपलब्ध रहेगी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार अधिकांश शिक्षक छत्तीसगढ़ के बाहर से हैं और उनके पास 5 से 10 वर्षों का शिक्षण अनुभव है।

अभिभावकों से प्रवेश कराने की अपील

विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों का प्रवेश कराने की अपील करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू, स्कूल समन्वयक विजय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज दीक्षित, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, पत्रकार और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य रामानी साहा, उप-प्राचार्य फडेंद्र सिंह राजपूत तथा समस्त शिक्षकों और स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button