छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नितिन नबीन की नई टीम, छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 17 अगस्त 2026। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रीय संगठन में नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ महिलाओं और युवा चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी संगठन में प्रमुख स्थान मिला है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा में वापसी करने वाले राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा समेत कई नेताओं को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ से भी भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुई हैं। रुपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

MP के लाल सिंह आर्य को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नई टीम में मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को भी राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई हैं।

भाजपा ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दी है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन बनाया गया है।

महिलाओं और युवाओं को मिला प्रतिनिधित्व

नई टीम में भाजपा ने अनुभवी नेताओं के साथ महिलाओं और युवाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और प्रवक्ता स्तर पर विभिन्न राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी की नई टीम के सामने संगठन को मजबूत करने, राज्यों में समन्वय बढ़ाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने की अहम जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Back to top button