छत्तीसगढ़

सावन के अंतिम सोमवार आशीर्वाद भवन में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

कान्यकुब्ज समाज ने किया भव्य रुद्राभिषेक

रायपुर, 25 अगस्त 2026। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और सचिव राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। रुद्राभिषेक में श्री दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे और समाजजनों को आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्य यजमान के रूप में पं. प्रमोद मिश्रा और पं. आशीष बाजपेई ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक संपन्न किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आराधना की।

कार्यक्रम के संयोजक श्रीकांत अवस्थी और जयशंकर तिवारी रहे। आयोजन में महिला मंडल और युवा मंडल की भी सक्रिय सहभागिता रही। रुद्राभिषेक के बाद भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Back to top button